न्यूयार्क फेस्टिवल में सनराइज को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म अवार्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा के बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान की सामाजिक गतिविधियों पर केंद्रित फिल्म सनराइज को न्यूयार्क फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवार्ड मिला। डॉक्यूमेंट्री को राष्ट्रपति के हाथों दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। बता दें न्यूयार्क फिल्म फेस्टिवल के लिए करीब तीन हजार फिल्मों ने आवेदन किया था, जिसमें से 60 फिल्में चयनित हुई थीं। सनराइज फिल्म की डायरेक्टर विभा बख्शी हैं, जबकि एडीटर हेमंत सरकार हैं।
