पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच पर बनेगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
फिल्म निर्माता और लेखक अलंकृता श्रीवास्तव सह-निर्माता विकास शर्मा और सनी खन्ना के साथ मिलकर पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच पर एक फिल्म बनाएंगी। इस संबंध में अलेफ द्वारा प्रकाशित किताब 'द सेंसेशनल लाइफ एंड डेथ ऑफ कंदील बलोच' के अधिकार खरीदे गए। 2016 में पाकिस्तान में कंदील बलोच की हत्या उसके ही भाई मोहम्मद वसीम ने गला दबाकर कर दी थी। तब वह मात्र 26 साल की थीं।
