Filmfare OTT Awards 2022: दसवीं ओटीटी की बेस्ट फिल्म तो रॉकेट बॉयज बेस्ट ओटीटी सीरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ओटीटी की बेस्ट फिल्म दसवीं रही। अभिषेक बच्चन बेस्ट एक्टर रहे। वेब ओरिजिनल फिल्म कैटेगरी में थार के लिए अनिल कपूर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर रहे। कार्यक्रम में रवीना टंडन, दिया मिर्जा, जैकी श्रॉफ, जरीन खान, रश्मि देसाई, नीना कुलकर्णी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर, समेत कई कलाकार पहुंचे। दूसरी तरफ, पंचायत सीजन-2 के लिए जितेंद्र कुमार बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स मेल, नीना गुप्ता बेस्ट सर्पोटिंग फीमेल एक्टर और रघुवीर यादव बेस्ट सर्पोटिंग मेल एक्टर रहे।
