दिहाड़ी मजदूरों के कोविड टीकाकरण का खर्च उठाएंगे फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood hungama
यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने दिहाड़ी मजदूरों के कोविड टीकाकरण का खर्च उठाने का फैसला लिया। प्रति वैक्सीन का खर्च 250 रुपए है, जो दिहाड़ी मजदूरों के लिए चुका पाना मुश्किल है। इसलिए आदित्य ने ये जिम्मेदारी अपने ले ली है। फिल्मसिटी में लगभग 15 हजार दिहाड़ी मजदूर काम करते हैं। पिछले साल भी आदित्य ने मजदूरों की मदद के लिए 1.5 करोड़ रुपए का योगदान दिया था।
