बड़े अस्पतालों का एडमिट करने से इनकार, फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
77 वर्ष की उम्र में फिल्म निर्माता अनिल सूरी का निधन हुआ। वो कोरोना संक्रमित थे। उनके भाई राजीव ने निधन की पुष्टि की। बकौल राजीव, लीलावती और हिंदुजा जैसे अस्पतालों ने अनिल को भर्ती करने से मना कर दिया था। उन्हें 2 जून को बुखार आया था। बड़े अस्पतालों में बेड नहीं मिलने के चलते अनिल सूरी को मुंबई म्युनिसिपलिटी के अस्पताल में बुधवार रात भर्ती किया गया था।
