फिल्ममेकर अविनाश दास को मिली बेल, पूजा सिंघल और अमित शाह की फोटो शेयर करना पड़ा भारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Vibes of India
फिल्ममेकर अविनाश दास को अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट से जमानत मिल गई है। अविनाश दास को आईएएस पूजा सिंघल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फोटो शेयर कर भ्रम फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अविनाश को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुंबई से हिरासत में लिया था। अब कोर्ट से अविनाश दास को राहत मिल गई है। कोर्ट से उन्हें बेल मिल गई है।
