फिल्म निर्माता आयशा ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, देशद्रोह का आरोप हटाने की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय गृह सचिव को उनके खिलाफ ‘जैव हथियार’ टिप्पणी के लिए लगाए गए देशद्रोह के आरोप को हटाने का निर्देश देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने लक्षद्वीप में नया प्रशासक नियुक्त करने की अपील भी की। सूत्रों के अनुसार सुल्ताना ने लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को लेकर विवादित बयान दिया था।
