शंकर की साउथ इंडियन फिल्म में सलमान की एंट्री, राम चरण भी दिखेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण भारतीय निर्देशक शंकर की अगली फिल्म में सलमान खान दिखेंगे। एक सख्त पुलिस अधिकारी के रोल के लिए राम चरण से बड़ा कलाकार तलाश रहे शंकर की तलाश सलमान पर आकर खत्म हुई। सलमान के साथ फिल्म की शूटिंग करीब 30 दिन चलेगी। जल्द शंकर और राम चरण इस बारे में डिस्कशन करने के लिए सलमान से मिलेंगे। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका होगी।
