फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां दुर्गा देवेंद्रनाथ मिश्रा का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां दुर्गा देवेंद्रनाथ मिश्रा का आज निधन हो गया है। ये जानकारी देते हुए सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "मेरी मां का एक घंटे निधन हो गया है, वह हमेशा के लिए हमें छोड़कर चली गईं हैं। मेरी बहन और मैं उस वक्त अपनी मां के पास ही थे। मैं अब आधिकारिक तौर पर अनाथ हो गया हूं।"
