फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Qnewshub
मशहूर फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। धारावी, चमेली और हजारों ख्वाहिशें ऐसी समेत कई फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ने 7 जून को बताया था कि उनकी मां की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मां के पास बेहद कम समय बचा है।
