नेशनल अवार्ड विनर निर्देशक सुमित्रा भावे का पुणे में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
नेशनल अवार्ड विनर सात फिल्मों की निर्देशक सुमित्रा भावे का पुणे में निधन हुआ। वो 78 वर्ष की थी। उन्होंने मराठी सिनेमा को नई दिशा दी थी। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहीं सुमित्रा एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं। 12 जनवरी 1943 को पुणे में जन्मी सुमित्रा ने फरगुसन कॉलेज से स्नातक करने के बाद राजनीति शास्त्र व समाज शास्त्र में एम.ए. किया। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
