फिल्म निर्माता स्वप्ना पाटकर ने संजय राउत पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
मराठी फिल्म प्रोड्यूसर स्वप्ना पाटकर ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर प्रताड़ना के कई संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले कई सालों से राउत अपने रुतबे का इस्तेमाल कर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। स्वप्ना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार भी लगाई। इस मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है।