फर्जी डिग्री मामले में फिल्म निर्माता स्वप्ना पाटकर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindi News
फिल्म निर्माता स्वप्ना पाटकर को क्लिनिकल फिजियोलॉजी में कथित तौर पर फर्जी पीएचडी डिग्री हासिल करने और यहां के एक अस्पताल में नौकरी पाने के लिए इसका इस्तेमाल करने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। बता दें स्वप्ना पाटकर ने ही ठाकरे की बायोपिक का निर्माण किया है। मराठी फिल्म 'बालकाडु' बाल ठाकरे की बायोपिक है, जो 2015 में रिलीज़ हुई थी।
