मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ इंडियन फिल्मों के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम मुसीबत में फंस गए हैं। पेटा की शिकायत पर फिल्म निर्देशक के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुआ है। वे फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग कर रहे हैं और शूट के दौरान एक घोड़े की मौत होने पर उन पर एफआईआर दर्ज हुई। पेटा ने अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन में मणिरत्न के फिल्म प्रोड्क्शन हाउस मद्रास टॉकिज और घोड़े के मालिक पर एफआईआर दर्ज कराई।
