कंगना के खिलाफ सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कंगना पर बांद्रा कोर्ट की गाज गिरी। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।
