डॉक्टरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कॉमेडियन सुनील पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: youtube
सुनील पाल डॉक्टरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरे फंसे। उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ। उनपर फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों का मजाक उड़ाने और उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। उन्होंने एक वीडियो में डॉक्टरों पर कोरोना की आड़ में मानव तस्करी का भी आरोप लगाया था। वीडियो के वायरल होने पर सुनील ने हालांकि माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने सभी के लिए ऐसा नहीं कहा था।
