साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला को धमकाने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई पुलिस ने अभिनेता साहिल खान और एक महिला के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज किया। इन पर 43 वर्षीय महिला को धमकाने का आरोप है। इन पर महिला के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने का भी आरोप है। फरवरी 2023 में शिकायतकर्ता महिला का जिम में पैसों को लेकर आरोपी महिला से झगड़ा हुआ था। तब आरोपी महिला और साहिल ने शिकायतकर्ता को कथित तौर पर धमकी दी थी।
