फिरोज खान और विनोद खन्ना की पुण्यतिथि, अजीब संयोग, एक ही साल में तलाक और एक ही तारीख को निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
आज दिवंगत अभिनेता फिरोज खान और विनोद खन्ना की पुण्यतिथि है। दोनों ही सितारे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। संयोग है कि दोनों की मौत कैंसर के कारण हुई। फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल 2009 में हुआ, जबकि विनोद खन्ना का निधन 27 अप्रैल 2017 में हुआ। कुर्बानी औ दयावान जैसी फिल्मों में साथ दिखने वाले दोनों सितारों ने अपनी-अपनी पत्नियों से एक ही साल में तलाक लिया था।
