आर. माधवन की फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' की पहली झलक आई सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: instagram
अभिनेता आर. माधवन की फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' की पहली झलक सामने आ गई है। कूकी गुलाटी निर्देशित फिल्म में माधवन के अलावा अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार दिखेंगे। खुशाली फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म एक अरबन कपल की जिंदगी पर आधारित है।
