रणबीर कपूर के जन्मदिन पर 'शमशेरा' का पहला लुक जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म शमशेरा का पहला लुक जारी हुआ। जिसमें रणबीर के माथे पर एक निशान दिखा। मेकर्स ने इसे 'द मार्क ऑफ शमशेरा' बताया। फिल्म में रणबीर के अपोजिट वाणी कपूर होंगी। करण मल्होत्रा ने इसे डायरेक्ट किया है। संजय दत्त और रोनित राय भी इसमें दिखेंगे। इसमें 18वीं सदी की ब्रितानी हुकूमत का बैकड्रॉप है। फिल्म 18 मार्च 2022 को थिएटर में आएगी।
