x

फिल्म 'टैक्सी नंबर 24' का फर्स्ट लुक जारी, महेश मांजरेकर और जगजीत संधू का दिखेगा अलग अंदाज

Shortpedia

Content Team
Image Credit: instagram

निर्माता सविराज शेट्टी ने अपने बैनर व्हाटएवर प्रोडक्शंस कि पहली फिल्म 'टैक्सी नंबर 24' का पोस्टर रिलीज कर दिया है. फिल्म में महेश मांजरेकर हैं, जो कई मल्टीस्टारर हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. उनके अलावा जगजीत संधू, जिन्हें आखिरी बार पाताललोक में देखा गया था और अभिनेत्री अनंगशा विश्वास, जिन्हें मिर्जापुर और हॉस्टेजस में उनके काम के लिए सराहना मिली है, प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.