अतरंगी रे से अक्षय, धनुष और सारा के फर्स्ट लुक आउट, ओटीटी पर आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर 24 नवम्बर को आएगा। लेकिन उससे पहले मेकर्स ने अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान के फर्स्ट लुक शेयर किए। फिल्म थियेटर्स की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने बनाया। हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज, कलर यैलो प्रोडक्शन्स और केप ऑफ गुड फिल्म ने मिलकर प्रोड्यूस किया।
