'बच्चन पांडे' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, 18 फरवरी को जारी होगा ट्रेलर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है। पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है कि, 'आप मुझे गुंडा नहीं कह सकते, मैं गॉडफादर हूं। बच्चन पांडे आपको डराने, हंसाने, रूलाने के लिए तैयार है। कृपया अपना सारा प्यार दें। 18 फरवरी, 2022 को जारी होगा ट्रेलर।' फिल्म निश्चय कुट्टांडा द्वारा लिखित और फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में कृति सैनन, अरशद वारसी, प्रतीक बब्बर दिखेंगे।
