गुरु दत्त पर आधारित फिल्म 'चुप' का फर्स्ट मोशन पोस्टर जारी, सनी देओल के साथ दिखेंगे दुलकर सलमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
डायरेक्टर आर बाल्की ने फिल्म 'चुप' का फर्स्ट मोशन पोस्टर जारी किया। फिल्म में सनी देओल, पूजा भट्ट, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरि दिखेंगे। फिल्म फेमस फिल्ममेकर गुरु दत्त से जुड़ी है। मोशन पोस्टर में उनकी तस्वीर और उनकी मशहूर फिल्म 'प्यासा' का गाना 'ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है' बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। यह फिल्म गुरु दत्त को श्रद्धांजलि है न कि उनकी बायोपिक।
