राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की पहली तस्वीर आई सामने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
बिग बॉस सीजन 14 में प्रतियोगी रहे राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार का वेडिंग लुक सामने आया। जिसमें दिशा परमार ने लाल रंग का जोड़ा पहना है। वहीं राहुल वैद्य ऑफ व्हाइट शेरवानी और पगड़ी पहने दिखे। दिशा और राहुल के वरमाला का वीडियो भी सामने आ चुका है। गौरतलब है कि रिंग सेरेमनी के समय राहुल अपने घुटने पर बैठकर दिशा को रिंग पहनाते नजर आए थे।
