x

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत पांचों आरोपियों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से भी नहीं मिली जमानत

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

"हिंदू देवी-देवताओं का अपमान" करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। पुलिस के केस डायरी पेश करने में नाकाम रहने पर हाई कोर्ट ने पिछले गुरूवार को सुनवाई को टाल दिया था और आज उसने फारूकी और उनके चार दोस्तों और सहयोगियों की जमानत याचिका को ठुकरा दिया।