"हैनिबल राइजिंग" के अभिनेता 'गैस्पर्ड उलील' का 37 वर्ष की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: reuters
"हैनिबल राइजिंग" में हैनिबल लेक्टर का किरदार निभाने वाले फ्रांस के फेमस एक्टर गैस्पर्ड उलील का दक्षिणपूर्वी फ्रांस में एक स्कीइंग दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी उम्र केवल 37 वर्ष थी। विज्ञापन की दुनिया में वह जाना माना चेहरा थे। उनकी आने वाली फिल्म मार्वल की सीरीज मून लाइट है, जिसमें अंतिम बार फैंस उन्हें देख पाएंगे। इस आकस्मिक घटना की जानकारी सामने आते ही फैंस सदमे में है।
