भारत में 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' ने बनाया रिकॉर्ड, सात घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: YouTube
अमेरिकी लोकप्रिय टीवी शो 'फ्रेंड्स' के स्पेशल एपिसोड 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 27 मई को यह दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया। भारत में यह शो OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दर्शकों के बीच आया। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ZEE5 पर प्रीमियर होते ही कुछ ही घंटों में शो ने भारत में एक शानदार रिकॉर्ड बना डाला।