भारत में Zee5 पर होगा 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' का प्रसारण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' अब भारत में भी देखा जा सकेगा। इसे वार्नर मीडिया कंपनी ने ओटीटी एचबीओ मैक्स की लॉन्चिंग की पहली सालगिरह के जश्न के तौर पर बनाया है। ये एक बिना किसी स्क्रिप्ट का शो है जिसमें सीरीज के सितारे जेनिफर एनिस्टन, कर्टनी कॉक्स, लीजा कुड्रो, मैट लॉब्लांक, मैथ्यू पैरी और डेविड श्विमर सालों बाद एक साथ दिखेंगे। 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन' का प्रसारण भारत में Zee5 पर होगा।
