'गदर 2' विवादों में घिरी, शूटिंग लोकेशन के मालिक ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म है। आज भी फैंस इस फिल्म को याद करते हैं। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के किरदार को बहुत लोकप्रियता मिली थी। हाल में मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' की शूटिंग शुरू की है। अब यह फिल्म विवादों में घिर गई है। शूटिंग लोकेशन के मालिक ने फिल्म के मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।