अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है 'गदर 2', सनी देओल ने दिया संकेत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेता सनी देओल अपनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'चुप' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 23 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। इसमें उनके साथ साउथ अभिनेता दुलकर सलमान भी दिखाई देंगे। फिलहाल सनी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गदर 2' की रिलीज को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।