मुंबई में हुए वेलकम से गेम ऑफ थ्रोन्स फेम मैसी विलियम्स हुईं खुश, वीडियो में बताया एक्सपीरियंस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
हॉलीवुड एक्ट्रेस मैसी विलियम्स इन दिनों भारत में हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उन्होंने यह जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने अपना मुंबई एक्सपीरियंस शेयर किया है। बता दें, गेम ऑफ थ्रोन्स मैसी विलियम्स की डेब्यू सीरीज है। इसके जरिए ही उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया और पहली सीरीज ही काफी हिट रही। मैसी विलियम्स ने गेम ऑफ थ्रोन्स में आर्या स्टार्क का किरदार निभाया है।
