'गेम ऑफ थ्रोन्स' के प्रीक्वल का ट्रेलर रिलीज़, 21 अगस्त से स्ट्रीम होगा 'हाउस ऑफ द ड्रैगन'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
गेम ऑफ थ्रोन्स के प्रीक्वल का ट्रेलर हुआ रिलीज़ हो गया है। इसका नाम हाउस ऑफ द ड्रैगन है। 10 एपिसोड की यह सीरीज 21 अगस्त 2022 से स्ट्रीम होगी। एचबीओ की इस ओरिजनल सीरीज में किंग विसरीज के शासन के तहत हाउस ऑफ टारगेरियन के इतिहास को दिखाया जाएगी। गौरतलब है कि इस सीरीज की कहानी गेम ऑफ थ्रोन्स की कहानी से 200 साल पहले सेट की गई है।
