'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लेखक पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज हुई FIR
Shortpedia
Content Team
Image Credit: news byte
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लेखक और बॉलीवुड अभिनेता जीशान कादरी इन दिनों कानूनी पचड़ों में फंसे नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई है। जीशान पर एक निर्माता ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। जतिन सेठी नाम के इस निर्माता का कहना है कि उन्होंने जीशान को 1.5 करोड़ रुपये दिए थे जो उन्हें वापस नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने कानूनी मदद लेने का फैसला किया है।