गरेना फ्री फायर की जस्टिन बीबर के साथ पार्टनरशिप, अगले महीने पहली इन-गेम परफॉर्मेंस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
फ्री फायर गेम डिवेलपर गरेना ने घोषणा की है कि कंपनी लोकप्रिय पॉप-स्टार जस्टिन बीबर के साथ पार्टनरशिप कर रही है। इस पार्टनरशिप के साथ कंपनी फ्री फायर की पांचवी एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाली है। डिवेलपर के मुताबिक, इस मौके पर प्लेयर्स के पसंदीदा थीम्ड कंटेंट्स, एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स और गिवअवे गेम का हिस्सा बनेंगे। साथ ही गेम के अंदर और उसके अलावा भी ढेरों कोलैबरेटिव इवेंट्स और ऐक्टिविटीज देखने को मिलेंगी।