गौहर खान मां बनीं, बेटे को दिया जन्म, सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
गौहर खान मां बन गई हैं। उन्होंने 10 मई को बेटे को जन्म दिया। गौहर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। बता दें, 25 दिसंबर 2020 को गौहर और जैद ने मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच 12 साल के अंतर की वजह से उस वक्त यह शादी बेहद सुर्खियों में थी। कपल की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं थी।
