दिसंबर में इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग शादी करेंगी गौहर खान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिग बॉस प्रतिभागी और अभिनेत्री गौहर खान दिसंबर में अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी करने वाली हैं। डांस कोरियोग्रॉफर जैद दरबार संग गौहर खान की शादी की खबरों की पुष्टि जाने-माने संगीतकार इस्माइल दरबार ने की है। जो जैद के पिता भी हैं। शादी मुंबई में ही होने वाली है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी की रस्में दो दिन तक होंगी। ये शादी काफी लैविश होगी।
