गौतम रोडे बोले- चाहता हूं ज्यादा से ज्यादा मिलें ओटीटी प्रोजेक्ट्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Malayalam Fun
टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले एक्टर गौतम रोडे आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालिया बातचीत के दौरान गौतम कहते हैं, "बर्थडे मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहता है, मुझे अब तक मेरा ऐसा एक भी बर्थडे याद नहीं है, जिसे मैंने सेलिब्रेट नहीं किया हो।" इस दौरान उन्होंने करियर प्लान शेयर किए। बकौल गौतम, "मैं चाहता हूं कि मुझे ज्यादा से ज्यादा ओटीटी प्रोजेक्ट्स मिलें"।
