तारक मेहता शो के ‘गोगी’ को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभाने वाले अभिनेता समय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना समय के बोरीवली स्थित बिल्डिंग के पास हुई। कुछ लड़कों ने समय शाह के साथ बदसलूकी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। समय ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में सीसीटीवी फुटेज शेयर की है।