गॉन गर्ल स्टार लीजा बेन्स का निधन, हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद अस्पताल में थीं भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
चार जून को न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड ऑफ मैनहट्टन में हुई हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गईं गॉन गर्ल स्टार लीजा बेन्स का हालिया निधन हुआ। हादसे के वक्त लाल और काले रंग के स्कूटर पर सवार व्यक्ति ने पहले एक लाल बत्ती को उड़ाया और उसके बाद उन्होंने लीजा को भी टक्कर मार दी। बेन्स ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था।
