हैरी पॉटर के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, जारी हुआ टीवी सीरीज का टीजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
हैरी पॉटर के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, जल्द ही हैरी पॉटर पर एक टीवी सीरीज़ आने वाली है जो कि एचबीओ मैक्स पर आएगी। इस संबंध में 12 अप्रैल को, वार्नर ब्रदर्स और डिस्कवरी ने एक टीज़र भी पेश किया है। सीरीज में वही सारा जादू, जादू टोना, प्यार, छल और दोस्ती दिखेगी, जोकि फिल्म में दिखाई पड़ती है। हैरी पॉटर जे.के राउलिंग के उपन्यास पर आधारित है।
