इस दिन रिलीज़ होगी 'गुडबाय', महानायक संग दिखेंगी नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
फिल्म 'गुडबाय' 7 अक्तूबर 2022 को रिलीज़ होगी। अमिताभ बच्चन और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। गुडको और एकता कपूर इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के जरिए रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता पहली बार साथ नज़र आएंगे।
