गूगल डूडल ने शर्ली टेंपल को किया सलाम, 6 साल की उम्र में जीता था ऑस्कर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
गूगल ने आज डूडल अमेरिकी अभिनेत्री, डांसर, सिंगर और राजनयिक शर्ली टेंपल के नाम किया। आज ही के दिन साल 2015 में सेंटा मॉनिका हिस्ट्री म्यूजियम ने 'Love, Shirley Temple' नाम से उनकी प्रदर्शनी की शुरुआत की थी। उन्होंने कम उम्र में फिल्मों और राजनीतिक मंचों तक उपस्थिति दर्ज कराई। उनका जन्म कैलिफोर्निया में 23 अप्रैल 1928 को हुआ। 10 साल की उम्र से पहले ही वो काफी लोकप्रिय हुईं।
