पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ''कर्नाटक रत्न'' से सम्मानित करेगी बोम्मई सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हालिया कहा कि 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस 'कनार्टक राज्योत्सव' के अवसर पर, कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत 'कर्नाटक रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने वाले 10वें व्यक्ति होंगे। कन्नड़ सिनेमा का चमकता सितारा माने जाने वाले पुनीत का पिछले साल 29 अक्टूबर को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।
