ग्रैमी अवार्ड 2023: भारतीय संगीतकार रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी, बेयोंसे ने जीते 3 अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Chronicle
भारतीय संगीतकार रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी अवार्ड जीता है। बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी को उनकी एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने ट्वीट किया- अभी-अभी मैंने अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। अत्यंत आभारी हूं, स्पीचलेस हूं। मैं यह अवॉर्ड भारत को समर्पित करता हूं। दूसरी तरफ, अमेरिकी सिंगर बेयोंसे ने भी कार्यक्रम में 3 अवॉर्ड जीते।