31 जनवरी को नहीं होगा ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन, अब इस दिन होगा आयोजन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच लास वेगास में आयोजित होने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब ये म्यूजिक अवॉर्ड शो 3 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी रिकॉर्डिंग एकेडमी और ब्रॉडकास्ट ने सोशल मीडिया पर दी है। पहले ये अवॉर्ड शो 31 जनवरी को लास वेगास के डाउनटाउन में होने वाला था, लेकिन ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप के चलते इसे स्थगित किया गया।
