गुजराती लोकप्रिय गायिका गीता रबारी का घर पर वैक्सीनेशन, गहराया विवाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
गुजराती लोकप्रिय गायिका गीता रबारी का घर पर वैक्सीनेशन हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। दरअसल, टीकाकरण के लिए पहले स्लॉट बुक कराना होता है। जिस तरह से गीता का वैक्सीनेशन हुआ, यह एक कानूनन अपराध है। गीता ने एक तस्वीर साझा की है उसमें वह घर पर वैक्सीन लगवाती नजर आ रही हैं। विवाद बढ़ता देख उन्होंने तस्वीर सोशल मीडिया से डिलीट की।
