राजस्थान में फिल्म पृथ्वीराज चौहान को लेकर आमने-सामने गुर्जर और राजपूत समाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: times now news
राजस्थान में पृथ्वीराज चौहान की विरासत को लेकर गुर्जर और राजपूत समाज आमने-सामने हैं। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म पृथ्वीराज चौहान के टाइटल को लेकर गुर्जरों ने विरोध जताया है। फिल्म पृथ्वीराज चौहान को राजपूत समाज से बताया गया है। जबकि गुर्जर उन्हें अपने समाज का बता रहे हैं। गुर्जर समाज ने अजमेर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देने की मांग की है।
