x

शूजीत सरकार का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, खुद ट्विटर अकाउंट से दी जानकारी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

निर्देशक शूजीत सरकार का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ। ये जानकारी शूजित ने खुद ट्विटर अकाउंट से दी। शूजित ने ट्विटर पर लिखा कि, 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गयाl' इस ट्वीट के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम टीम को भी टैग किया। शूजित के इंस्टाग्राम अकाउंट को खोलने पर उसमें लिखा आता है, 'प्रतिबंधित प्रोफाइल। इस प्रोफाइल को देखने के लिए आपकी आयु 99 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।'