आलिया की डार्लिंग्स के लिए फिर बनी गुलजार और विशाल भारद्वाज की जोड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आलिया भट्ट अपने प्रोडक्शन हाउस में पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' बना रही हैं। फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ बनेगी। फिल्म में विजय वर्मा को कास्ट किया गया। खबर है कि उन्होंने म्यूजिक के लिए विशाल भारद्वाज और गुलजार की जोड़ी को चुना है। फिल्म में शेफाली शाह आलिया की मां के रोल में नजर आएंगी। फिल्म को जसमीत के. रीन निर्देशित कर रही हैं। ये उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म होगी।
